Breaking News

4 जून को प्रातः 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

4 जून को प्रातः 8 बजे से शुरू होगी मतगणना
जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में सुविधा की दृष्टिगत विधानसभावार कलर कोडेट रूट एवं संकेतक चिन्ह बनाए गए
ग्रीष्मकाल के अनुरूप की गई व्यवस्थाएं
——
लोकसभा आम निर्वाचन 2024 अंतर्गत 4 जून को शासकीय उत्कृष्ट मा. विद्यालय क्रमांक 1 में प्रातः 8 बजे से छतरपुर जिले की विधासभावार मतगणना संपन्न कराई जानी है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संदीप जी.आर. के निर्देशन में मतगणना स्थल पर ग्रीष्म काल अनुरूप व्यवस्थाएं की गई। जैसे शीतल पेयजल, छायादार बैठने की व्यवस्था, कूलर पंखा पर्याप्त रूप से लगाए गए और फूड अधिकारी को भोजन नाश्ता की क्वालिटी को चेक करने के निर्देश दिए गए। मतगणना स्थल पर कैंटीन की व्यवस्था की गई है। साथ ही फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीम, यूटिलिटी सेंटर, समन्वय कक्ष इत्यादि की व्यवस्थाएं की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगरपालिका अधिकारी को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही सुविधा की दृष्टिगत विधानसभावार कलर कोडेट रूट एवं संकेतक चिन्ह बनाए गए।
• मतगणना के लिए 16-16 टेबल लगाई गई
मतगणना कार्य में प्रत्येक विधानसभावार 16-16 टेबल लगाई गई। विधानसभा क्षेत्र महाराजपुर, बिजावर एवं मलहरा की मतगणना 17 राउण्ड्स में सम्पन्न होगी। छतरपुर एवं चन्दला की मतगणना 16 राउण्ड्स और राजनगर की मतगणना 18 राउण्ड्स में सम्पन्न होगी।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में पं. खुशीलाल आयुर्वेद महाविद्यालय सभागृह नेहरू नगर भोपाल में 10 जनवरी को प्रात: 11 बजे वानिकी सम्मेलन एवं आईएफएस मीट का शुभारंभ होगा

khabarsamayper

जर्मनी के के.एफ.डब्ल्यू. डेवलपमेंट बैंक के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री कार्यालय की मॉनिटरिंग में पूरी की गई उन परियोजनाओं का निरीक्षण किया

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने विद्यार्थियों को दिया UPSC व प्रतियोगी परीक्षाओं का मार्गदर्शन, साइबर व मुस्कान अभियान पर की चर्चा

khabarsamayper

Leave a Comment