Breaking News

बावड़ियों, कुंआ, तालाबों व जल स्त्रोतों में व्यापक सफाई कार्य करें : कलेक्टर कलेक्टर ने दिए तालाबों में नालियों के पानी को जाने से रोकने के निर्देश

बावड़ियों, कुंआ, तालाबों व जल स्त्रोतों में व्यापक सफाई कार्य करें : कलेक्टर
कलेक्टर ने दिए तालाबों में नालियों के पानी को जाने से रोकने के निर्देश
ब्लॉक स्तर पर बड़े भूखण्ड में फू्रट फॉरेस्ट लगाने के निर्देश
डिसिल्टिंग कार्य का सीईओ जनपद को मौके पर निरीक्षण के निर्देश
शासकीय कार्यालयों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग करने के निर्देश
—–
कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. ने जल गंगा संवर्धन अभियान के प्रभावी क्रियांवयन के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तपस्या परिहार, डीएफओ सर्वेश सोलवानी, सहायक कलेक्टर काजोल सिंह सहित सीईओ जनपद, नगरीय निकायों के सीएमओ, पीएचई, जल जीवन मिशन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री जी.आर. ने निर्देशित करते हुए कहा कि 16 जून 2024 तक जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान को प्रभावी ढंग से सफल बनाने कार्य करें। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि अभियान अंतर्गत ब्लॉक स्तर पर बड़े एरिये को चिन्हित कर प्लांटेशन के लिए फ्रूट फॉरेस्ट लगाएं। इसमें अच्छे किश्म के बड़े पौधों को रोपा जाए व ड्रिप तकनीकि का उपयोग जरूर करें। कलेक्टर ने बावड़ियों, कुआं, तालाबों एवं अन्य जल स्त्रोतों की सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने नगरीय निकायों एवं जनपद सीईओ को निर्देश दिए कि तालाबों में नालियों के गंदे पानी को जाने से रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि एक बूंद भी गंदा पानी जल स्त्रोतों में न जाए। साथ ही तालाबों में किए जा रहे डिसिल्टिंग कार्य को मौके पर जाकर देखने और कार्य में मनरेगा के तहत लोगों को मजदूरी का कार्य दें। उन्होंने कहा ग्राम में मुनादी करवाएं ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान अपने खेतों में तालाब से निकलने वाली मिट्टी को डलवाए। जिससे खेतों की उर्वरक क्षमता बढ़ने से पैदावार अच्छी हो और वह आथिक रूप से सशक्त बन सके।
• जर्जर भवनों को बारिश से पूर्व चिन्हित करें
कलेक्टर श्री जी.आर. ने शासकीय कार्यालयों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग के संबंध में दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि नगरीय क्षेत्रों में बारिश के पहले नालियों की सफाई कराना सुनिश्चित करें। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रभावी कार्यवाही करें। उन्होंने निर्देश दिए कि बारिश आने के पूर्व ही जर्जर भवन इमारतों आदि को चिन्हित करें और बड़े अक्षरों में दीवारों पर लिखवाएं कि यह भवन जर्जर है। तदुपरांत बेदखली की कार्यवाही करें। उन्होंने कहा इसका प्रचार प्रसार भी करें। कलेक्टर ने कहा सभी कार्य को पूरे फोकस के साथ करें। तालाबों में ज्यादा से ज्यादा मत्स्य पालन के संबंध में प्लान करें। उन्होंने कलश यात्राओं और निबंध प्रतियोगिताओं को कराने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को तैयारियां करने के लिए निर्देश दिए।

Related posts

यमुना एक्सप्रेसवे हादसा: शवों की पहचान बनी चुनौती, डीएनए जांच पर टिकी परिजनों की उम्मीद

khabarsamayper

उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ एवं मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में 15 दिसम्बर को ग्वालियर में होंगे ऐतिहासिक कार्यक्रम

khabarsamayper

छतरपुर: “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत नौगांव पुलिस ने 24 घंटे में गुमशुदा बालक को किया बरामद

khabarsamayper

Leave a Comment