Breaking Newsअन्य

बिजली विभाग कार्यालय में बवाल! ट्रांसफार्मर नहीं रखने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, हाथापाई का वीडियो वायरल

टीकमगढ़ जिले के जतारा बिजली विभाग कार्यालय में ग्रामीणों और विभागीय कर्मचारियों के बीच जमकर विवाद और हाथापाई होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में खराब ट्रांसफार्मर को बदलने या नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं कराए जाने से ग्रामीणों में लंबे समय से नाराजगी थी।

इसी बात को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों से जवाब मांगने लगे। इस दौरान विवाद बढ़ गया और कुछ लोग हाथों में गुम्मा लिए हुए नजर आए। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया तथा हाथापाई की स्थिति उत्पन्न हो गई।

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में विभागीय अधिकारियों और प्रशासन की ओर से जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related posts

मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2026: 10वीं-12वीं में 16 लाख से अधिक विद्यार्थी होंगे शामिल

khabarsamayper

रामनवमी व नवरात्रि समापन पर छतरपुर पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने म्यूनिख में फ्रेंड्स ऑफ एमपी से किया आत्मीय संवाद

khabarsamayper

Leave a Comment