Breaking Newsअन्य

बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा: पैसेंजर ट्रेन खड़ी मालगाड़ी से टकराई, 11 की मौत, 20 घायल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार शाम एक भीषण रेल हादसा हो गया। गेवरा रोड से बिलासपुर जा रही MEMU पैसेंजर ट्रेन एक खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई। इस टक्कर में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हुए हैं।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने हादसे के पीछे ‘सिग्नल ओवरशूट’ को मुख्य कारण बताया है। घटना के बाद रेलवे एवं जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गईं।
घायलों को बिलासपुर के विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। गंभीर घायलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Related posts

केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे “जल संचय, जनभागीदारी” अभियान में खंडवा जिले ने कीर्तिमान रचकर देशभर में मध्यप्रदेश का मान बढ़ाया है

khabarsamayper

दिल्ली में भीषण वायु प्रदूषण और स्मॉग, IGI हवाई अड्डे पर 10 उड़ानें रद्द

khabarsamayper

MP में औसत से 15% कम बारिश, CM मोहन यादव ने दिए अलर्ट रहने के निर्देश

khabarsamayper

Leave a Comment