Breaking News

भड़काऊ बयानों से माहौल खराब करने वाली भाजपा नेत्री के खिलाफ एकजुट हुए पत्रकार, एसपी को सौंपा ज्ञापन*

भड़काऊ बयानों से माहौल खराब करने वाली भाजपा नेत्री के खिलाफ एकजुट हुए पत्रकार, एसपी को सौंपा ज्ञापन*
*छतरपुर*। पिछले दो दिनों से नौगांव निवासी भाजपा नेत्री भारती साहू द्वारा शहर के कुछ पत्रकारों पर अनर्गल आरोप लगाते हुए फेसबुक लाइव के माध्यम से अशोभनीय, अमर्यादित, अपमानजनक भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। भाजपा नेत्री के इस कृत्य से नाराज पत्रकारों ने सोमवार को एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती आवेदन देते हुए उनके विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है।
अधिमान्य पत्रकार अखिलेश पटैरिया, मुरसलीन खान और पुष्पेंद्र दीक्षित द्वारा नौगांव निवासी भाजपा नेत्री भारती साहू के खिलाफ की गई शिकायतो की कुछ समाचारों का प्रकाशन अपने-अपने चैनल और समाचार पत्रों में किया गया था। पत्रकारों द्वारा किए गए समाचार प्रकाशन से नाराज होकर भाजपा नेत्री भारती साहू द्वारा पिछले दो दिनों से लगातार फेसबुक लाइव के माध्यम से अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए पत्रकारों पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। भारती साहू द्वारा दिए जा रहे भड़काऊ बयानों से जिले का धार्मिक माहौल बिगड़ने की संभावना है, जिसे ध्यान में रखकर सोमवार को जिले के आधा सैकड़ा से अधिक पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देते हुए भारती साहू द्वारा किए गए कृत्य को गंभीरता से लेकर उनके विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है।

Related posts

मुरैना में फर्जी डॉक्टर पकड़ा गया: भ्रूण लिंग परीक्षण करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने रंगे हाथ दबोचा

khabarsamayper

नौगांव में वरिष्ठजनों को केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने वितरित की आवश्यक सामग्री

khabarsamayper

कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नशीली दवाओं की रोकथाम के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न हुई

khabarsamayper

Leave a Comment