Breaking Newsअन्य

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के 76वें स्थापना दिवस पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल को बैज और स्कार्फ पहनाया गया

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के 76वें स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को संगठन के पदाधिकारी, अधिकारी और राष्ट्रपति अवॉर्ड प्राप्त स्काउट एवं गाइड ने राजभवन में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से भेंट की।
इस दौरान राज्य मुख्य आयुक्त श्री पारसचन्द्र जैन ने राज्यपाल को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का स्कार्फ पहनाया। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित स्काउट श्री आदित्य शुक्ला ने राज्यपाल को स्थापना दिवस का बैज लगाया, जबकि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त गाइड कुमारी तमन्ना गौर ने स्वनिर्मित ग्रीटिंग कार्ड भेंट किया।
राज्यपाल ने सभी प्रतिनिधियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और संगठन के सामाजिक एवं अनुशासनात्मक योगदान की सराहना की।

Related posts

     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार की रात स्पेन के मैड्रिड पहुँचे

khabarsamayper

फर्जी सिम से साइबर अपराध का खुलासा, ऑपरेशन FAST 2.0 में 2 आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

रानी अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर बड़ामलहरा में निकली भव्य शोभायात्रा

khabarsamayper

Leave a Comment