Breaking News

भोपाल : मंगलवार, मई 13, 2025, 21:03 IST खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन बिहार में 4 से 15 मई 2025 तक किया जा रहा है।

खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन बिहार में 4 से 15 मई 2025 तक किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के खिलाड़ी खेल का शानदार प्रदर्शन कर रहें है। प्रतियेागिता में मध्यप्रदेश 9 स्वर्ण, 6 रजत और 11 कांस्य सहित कुल 26 पदक के साथ सातवें स्थान पर है। आज मध्यप्रदेश ने एथेलेटिक्स में 1 रजत और कलारिपयट्टू खेल में 1 कांस्य पदक सहित कुल 2 पदक प्राप्त किये।

प्रतियोगिता में आज एथेलेटिक्स खेल में मध्यप्रदेश के अवदेश ने बालक यूथ अंडर 18 वर्ग के 1500 मी. रन इवेन्ट में 3:56.78 सेकेण्ड का समय लेकर रजत पदक प्राप्त किया। कलारिपयट्टू में म.प्र की खिलाड़ी कु. प्रियांशी जामलिया और समृद्धि पटेल ने स्वर्ड एण्ड शील्ड और फ्लेक्सिबल स्वार्ड टीम इवेन्ट में बेहतर खेल का प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता। कुश्ती के 65 कि.ग्रा. फ्री स्टाइल इवेन्ट के मुकाबले में खेल अकादमी के खिलाड़ी निशित जायसवाल ने हरियाणा के खिलाड़ी रोहित को परास्त कर फायनल मुकाबले में प्रवेश किया। इसी तरह बॉक्सिंग खेल में 65 किग्रा. भार वर्ग में जरसित ने हरियाणा के खिलाड़ी को हराकर फायनल मुकाबले में प्रवेश किया। दोनो ही फायनल मुकाबले कल खेले जायेंगें। 14 मई को एथेलेटिक्स, बॉक्सिंग, फेंसिंग, वेट लिफ्टिंग, योगासन, कुश्ती, थांग-ता, बास्केटबाल और हॉकी के मुकाबले खेले जायेंगे।

मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने बिहार में आयोजित खेलो इण्डिया यूथ गेम्स में प्रदेश के खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन की सराहना की है, उन्होंने पदक विजेता खिलाड़ियों बधाई देते हुये, खिलाड़ियों को और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विश्व हिंदी दिवस, सांस्कृतिक पहचान और गौरव की प्रतीक हिंदी भाषा के वैश्विक जय घोष के विचारों को आत्मसात करने का दिन है 

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर प्रदेश को रेल कोच इकाई की बड़ी सौगात प्राप्त हो रही है

khabarsamayper

यूक्रेन-रूस युद्ध में अमेरिका का बड़ा दांव: बिना कीव की सहमति के पेश हुआ 28-सूत्रीय शांति प्रस्ताव

khabarsamayper

Leave a Comment