Breaking Newsअन्य

भोपाल में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली का आरोप, कोहेफिजा थाना क्षेत्र का मामला

भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र से एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है, जहां 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली का आरोप लगा है। पीड़िता शाहपुरा इलाके के एक प्रतिष्ठित स्कूल की छात्रा बताई जा रही है।
आरोप है कि आरोपी ने छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर कार में दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो/फोटो बनाकर ब्लैकमेल करता रहा। आरोपी पीड़िता से लगातार पैसे भी वसूलता रहा। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नाबालिग होने के कारण मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

श्रम कल्याण गतिविधियों को गति दें, नवाचार सराहनीय: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

khabarsamayper

सीएम डॉ. मोहन यादव से जर्मन प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, ऊर्जा सहयोग पर चर्चा

khabarsamayper

कलेक्टर श्री जैसवाल ने समस्त सीईओ, सीएमओ, बीएमओ, वीसीएम को निर्देशित किया कि 7 दिवस के अन्दर निम्न प्रगति वाली 20 पंचायतों एवं निकायों की लाईन लिस्ट तैयार करें

khabarsamayper

Leave a Comment