Breaking News

मंगलवार को बक्सवाहा के जनपद पंचायत के आजीविका भवन में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत जागरूकता अभियान में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मंगलवार को बक्सवाहा के जनपद पंचायत के आजीविका भवन में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत जागरूकता अभियान में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विद्या अग्निहोत्री द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्जवल कर किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक श्रीमती रामसिया भारती, जनपद अध्यक्ष श्रीमती रजनी यादव, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती किरण सोनी, कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तपस्या परिहार सहित सम्बंधित जिला अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा आयुष्मान कार्ड, लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र एवं कृषि विभाग की बीज मिनीकिट सहित अन्य हितलाभ का वितरण किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित शिविर के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को आधार कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, जनधन खाते, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, छात्रवृत्ति जैसी अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिया गया। साथ ही एसबीआई फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य केंद्र को भेंट की गई एंबुलेंस का हरीझंडी दिखाकर शुभारंभ कर रवाना किया गया। धरती आबा उत्कर्ष ग्राम अभियान में जिले के 66 ग्रामों में जनजातीय हितग्राहियों को पात्रता अनुसार शासन की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। कार्यक्रम उपरांत कलेक्टर श्री जैसवाल ने आमजन के शिकायती आवेदन प्राप्त कर समस्याओं को सुना और अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए।

Related posts

कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने कहा है कि पचमढ़ी सिल्क टेक पार्क को प्रोजेक्ट मोड में विकसित करने की आवश्यकता है। मंत्री श्री जायसवाल सिल्क-टेक पार्क पचमढ़ी का भ्रमण कर रहे थे

khabarsamayper

छतरपुर: मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बीएलओ सम्मानित

khabarsamayper

शिवराज ने कहा- लाड़ली बहना आगे 3000/रुपए महीना भी दूंगा —

khabarsamayper

Leave a Comment