Breaking News

कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने कहा है कि पचमढ़ी सिल्क टेक पार्क को प्रोजेक्ट मोड में विकसित करने की आवश्यकता है। मंत्री श्री जायसवाल सिल्क-टेक पार्क पचमढ़ी का भ्रमण कर रहे थे

कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने कहा है कि पचमढ़ी सिल्क टेक पार्क को प्रोजेक्ट मोड में विकसित करने की आवश्यकता है। मंत्री श्री जायसवाल सिल्क-टेक पार्क पचमढ़ी का भ्रमण कर रहे थे। उन्होंने प्राकृतिक सिल्क शोरूम व मूंगा रेशम उत्पादन की गतिविधियों और प्रदेश के एकमात्र रेशम बीज उत्पादन केन्द्र की गतिविधियों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री नगरीय प्रशासन एवं आवास श्रीमती प्रतिमा बागरी और राज्य मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्रीमती राधारानी सिंह ने भी रेशम केन्द्र तथा प्राकृत शोरूम पचमढ़ी का भ्रमण किया। पचमढ़ी प्रदेश का एकमात्र केन्द्र है जहां चारों प्रकार का रेशम होता है।

मंत्री श्री जायसवाल ने बिक्री बढ़ाने के लिए प्राकृत सिल्क शोरूम को फॉरेस्ट के टूरिज्म सर्किट से जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रेशम उद्योग को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से पचमढ़ी रेशम केंद्र को और अधिक विकसित करने के निर्देश दिए हैं जिससे पचमढ़ी का रेशम देशभर में जाना जाये। केन्द्र के विकसित होने से अधिक से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

Related posts

नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ा काम किया जा रहा है।

khabarsamayper

नई EPFO नियम क्या हैं?

khabarsamayper

छतरपुर रेंज में 3 क्विंटल से अधिक गांजा, 75 किलो अफीम पौधे और 15 लीटर नशीला सिरप नष्ट — पुलिस और नारकोटिक्स विभाग की संयुक्त कार्रवाई

khabarsamayper

Leave a Comment