Breaking News

मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रयागराज महाकुम्भ में आयोजित ‘एकात्म धाम शिविर’ में अद्वैत लोक प्रदर्शनी का हुआ शुभारंम

आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास, संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रयागराज महाकुंभ के सेक्टर 18 में स्थित एकात्म धाम शिविर में शुक्रवार को जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि का आगमन हुआ। इस अवसर पर उन्होंने न्यास द्वारा आचार्य शंकर के जीवन दर्शन पर केंद्रित प्रदर्शनी ‘अद्वैत लोक‘ का शुभारंम किया। 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने एकात्म धाम शिविर को महाकुंभ का सबसे अद्भुत शिविर बताते हुए कहा कि “यह शिविर एकत्व की बात करता है और इसका संदेश भगवान आद्य शंकराचार्य के अद्वैत वेदांत पर आधारित है। इस विश्व को जब भी समाधान की आवश्यकता होगी, वह अद्वैत वेदांत में ही मिलेगा। ए.आई. के युग में सत्य की खोज के लिए वेदांत की ओर जाना ही एकमात्र मार्ग होगा। महाकुंभ का जो संदेश पूरे विश्व में जाना चाहिए, वह एकात्म धाम से जाएगा।” विश्व में अशांति कलह,युद्ध सभी का समाधान अद्वैत है। सभी नामरूपो में एक ही ब्रह्म अनेकरूपता एक ब्रह्म का विस्तार समस्त विश्व को यह सत्य आद्य शंकर ने दिया। सत्य की खोज की प्रामाणिकता सिद्ध करने हेतु वेदांत की ओर जाना ही एकमात्र मार्ग है।  उन्होंने शुभकामनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि यहां आकर मैं आल्हादित एवं गौरवान्वित हूँ। मुझे प्रसन्नता है कि मैं भी न्यास का हिस्सा हूँ, यह कल्पनाओं से परे है, ऐसा अद्भुत शिविर मैंने कहीं नहीं देखा। इस अवसर पर उन्होंने आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास द्वारा तैयार एकात्म धाम शिविर एवं अद्वैत वेदांत युवा जागरण शिविर की लघु फ़िल्म का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में उपस्थित शंकरदूतों और श्रोताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने अद्वैत वेदांत के महत्व पर प्रकाश डाला और इसके आध्यात्मिक और सामाजिक पक्ष को समझाया।

फिल्म लोकार्पण के बाद पद्मश्री मधुप मुद्गल ने साउंड्स ऑफ़ वननेस के अंतर्गत कबीर की वाणी में अद्वैत के भावों को प्रस्तुत किया। उनकी सांगीतिक प्रस्तुति ने श्रोताओं को अद्वैत के रस से आनंदित कर दिया। कबीर की वाणी और संगीत के माध्यम से अद्वैत का अनुभव प्रदान करते हुए उन्होंने श्रोताओं को बताया कि एकत्व और सत्य का मार्ग ही जीवन का वास्तविक उद्देश्य है।

इस अवसर महामंडलेश्वर स्वामी प्रणवानंद सरस्वती सहित संतजन उपस्थित रहे। एकात्म धाम शिविर, अद्वैत वेदांत के लोकव्यापीकरण का प्रमुख केंद्र बनकर महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है। यहाँ होने वाली गतिविधियां अद्वैत दर्शन के गूढ़ तत्वों को सरलता से जनमानस तक पहुँचाने का कार्य कर रही हैं। सोमवार की शाम 6 बजे प्रसिद्ध गायक अलंकार सिंह गुरुवाणी में अद्वैत भाव का गायन करेंगे।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी विश्व दुग्ध दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के सभी नगर निगमों में विकास समिति बनाई जाएगी।

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि झाबुआ में एक साथ लगभग दो हजार जोड़ों के सामूहिक विवाह में शामिल होने का आनंद अदभुत और अविस्मरणीय है। उन्होंने नव-विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए सभी के मंगलमय और सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मनुष्य जीवन के 16 संस्कारों में से पाणिग्रहण संस्कार गृहस्थ जीवन में प्रवेश के लिए महत्वपूर्ण संस्कार है। इसमें 7 फेरों से 7 वचनों को पूरा कर सात जन्मों तक बंधन में बंधते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह/निकाह सम्मेलन में शामिल जोड़ों को विवाह और निकाह की बधाई देते हुए सभी के जीवन में खुशियों की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव झाबुआ में सामुहिक विवाह समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सम्मेलन में 11 जोड़ों को प्रतीकात्मक रूप से 49-49 हजार की राशि के चेक भी प्रदान किये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने झाबुआ जिले के निवासियों को सौगात देते हुए कहा कि राणापुर क्षेत्र में पेयजल एवं सिंचाई की समस्या के निराकरण के लिए भांडाखेड़ा बैराज, नागन खेड़ी, गलती, छायण, झालरवा, बुदाशाला और कल्लीपुरा में बैराज बनाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से संबद्ध झाबुआ में मेडिकल कॉलेज भी बनाया जायेगा। झाबुआ के विकास के लिये सभी कार्य किये जायेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के विकास में सभी वर्गों का विकास समाहित है। किसी भी वर्ग को विकास की दौड़ में पीछे नहीं रहने दिया जायेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुरूप सबका साथ लेकर सबका विकास किया जायेगा, जिसमें सबके प्रयास और सबका विश्वास शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों के सशक्तिकरण के लिये राशि प्रदान की जा रही है। किसानों का गेहूँ 2600 रूपये प्रति क्विंटल की दर से उपार्जित किया जा रहा है। धान उत्पादक किसानों को प्रति हेक्टेयर 4 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिये जा रहे हैं। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्कूटी और लेपटॉप प्रदाय किये जा रहे हैं। लाड़ली बहनों को प्रतिमाह मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि प्रदान की जा रही है। प्रदेश में बेटियों को सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है। प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग डॉ. कुँवर विजय शाह ने कहा कि झाबुआ में आयोजित लगभग 2000 जोड़ों के सामूहिक विवाह में सम्मिलित होकर मन आनंदित हो गया हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि जिले के लिए सौभाग्य है कि इतना विशाल विवाह समारोह आयोजित हुआ और जिसमें स्वयं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आकर बहनों को आशीर्वाद प्रदान किया। पारंपरिक रूप से स्वागत मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मंत्री सुश्री भूरिया ने जनजातीय परम्परा के अनुरूप जनजातीय जैकेट “झूलड़ी” पहनाकर, साफा बांधकर एवं तीर कमान भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्यापूजन किया। प्रदर्शनी का अवलोकन मुख्यमंत्री डॉ. यादव विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। महिला एवं बाल विकास विभाग कुपोषण मुक्त झाबुआ के तहत मोटी आई कैम्पैन, मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन गलसन माला, गुड्डा गुड्डी, तीर कमान, उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण विभाग के अंतर्गत जिले में उत्पादित टमाटर एवं टमाटर से बने उत्पाद जैसे टमाटर पाउडर, किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग श्री अन्न फसल एवं जैविक उत्पाद, नगर पालिका परिषद झाबुआ द्वारा वेस्ट टु वेल्थ प्रोजेक्ट अंतर्गत तैयार किये गये डस्टबिन एवं गमले प्रदर्शित किये गये। सम्मेलन में अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री नागर सिंह चौहान, सांसद श्रीमती अनिता चौहान, संभागायुक्त इंदौर श्री दीपक सिंह, आईजी श्री अनुराग, झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना, पुलिस अधीक्षक श्री पद्म विलोचन शुक्ल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों उपस्थित रहे।

khabarsamayper

Leave a Comment