Breaking Newsअन्य

मध्य प्रदेश रेरा का जागरूकता सत्र सम्पन्न, रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता पर जोर

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शुक्रवार को मध्य प्रदेश भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) का जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। जागरूकता शिविर राजेश बहुगुणा (से.नि. आई.ए.एस.) विशेष सचिव की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। उक्त आयोजित शिविर में भू-संपदा परियोजना से संबंधित अधिनियम एवं नियम तथा प्रक्रिया की जानकारी संबंधितों को प्रदान की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार, एडीएम मिलिंद नागदेवे, डिप्टी कलेक्टर, समस्त एसडीएम, पीओ डूडा, निकायों के सीएमओ सहित संबंधित अधिकारी एवं विभिन्न प्रमोटर्स उपस्थित रहे। इस दौरान उपभोक्ताओं के अधिकारों एवं सुरक्षा पर बल दिया गया। रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के उपाय बताए गए। परियोजनाओं के पंजीयन एवं समय पर पूर्णता की अनिवार्यता पर जोर दिया गया।विवाद निवारण की प्रक्रिया एवं शिकायत निवारण एवं कानून तंत्र को समझाया गया।

Related posts

ग्वालियर जिले में समर्थन मूल्य पर किसान भाइयों से गेहूँ का उपार्जन जारी है। जिले में अब तक 544 किसानों से 65 हजार 225 क्विंटल गेहूँ की खरीदी की जा चुकी है।

khabarsamayper

जिला मजिस्ट्रेट ने गुरू पूर्णिमा पर्व पर श्री बागेश्वर धाम में कार्यपालिक मजिस्ट्रेटो को सुचारू व्यवस्था के लिए कार्य आवंटित किए व्यवस्थाओं को सुचारू रखने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए

khabarsamayper

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा की सनातन धर्म पर किताब लिखेंगे जल्द लूंगा कुछ दिनों का ब्रेक  —

khabarsamayper

Leave a Comment