Breaking Newsअन्य

जनकल्याण और विकास की दिशा में जारी रखें सतत् प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जनता की सेवा ही हमारा धर्म और लक्ष्य है। आगामी 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस अवधि में नागरिकों की सेवा एवं सुविधा से जुड़े कार्यों के साथ-साथ व्यापक स्वच्छता गतिविधियां भी संचालित होंगी। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़े को ऐसा बनाएं जिससे जनता को प्रदेश में सुशासन का वास्तविक अनुभव हो।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को मंदसौर जिले के गांधीसागर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के सभी कलेक्टर्स एवं कमिश्नर्स से मुखातिब हुए। उन्होंने सेवा पखवाड़ा की रूपरेखा, तैयारियों और क्रियान्वयन की बारीकियों पर चर्चा की।

इस अवसर पर मुख्य सचिव अनुराग जैन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मंत्रालय से जुड़े। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेवा पखवाड़े को योजनाबद्ध और परिणामोन्मुख बनाया जाए।

Related posts

ग्वालियर में ऑटो चालक से लूट करने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

khabarsamayper

स्कूल समय में बच्चे बाहर दिखे तो होगी कार्यवाही — जिपं सीईओ तपस्या परिहार

khabarsamayper

लवकुशनगर को जिला बनाएं जाने की मांग युवाओं ने खोला मोर्चा!! जिला नहीं तो वोट नहीं जिला बनाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

khabarsamayper

Leave a Comment