Breaking Newsअन्य

महिला एवं बालिका हितेषी पंचायतों की दिशा में कदम — छतरपुर में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

छतरपुर जिला पंचायत के ई-दक्ष केंद्र में गुरुवार को महिला एवं बालिका हितेषी पंचायतों के गठन को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई।
यह कार्यशाला पंचायती राज विभाग भारत सरकार, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मध्यप्रदेश तथा यूएनएफपीए के संयुक्त प्रयास से आयोजित की गई।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नमः शिवाय अरजरिया ने कार्यशाला का शुभारंभ किया और कहा कि सभी विभाग मिलकर महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता के लिए कार्य करें।

राजनगर एवं छतरपुर ब्लॉक की 15 चयनित ग्राम पंचायतों के सरपंच व सचिव इस कार्यशाला में शामिल हुए। सभी विभागों के बीच आपसी समन्वय और भूमिका पर विशेष चर्चा की गई।

Related posts

जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे बने MP हाईकोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधिपति, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों व सार्वजनिक स्थलों की जांच

khabarsamayper

“MP अब नक्सल मुक्त” — CM मोहन यादव बोले, बालाघाट के ‘लाल सलाम’ को मिली आखिरी सलामी

khabarsamayper

Leave a Comment