अन्य

माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल की बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न छतरपुर जिले के 56 केंद्रों पर 3912 विद्यार्थी रहे उपस्थित, नकल का कोई प्रकरण नहीं

माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल की बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

छतरपुर जिले के 56 केंद्रों पर 3912 विद्यार्थी रहे उपस्थित, नकल का कोई प्रकरण नहीं

छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल एवं जिला पंचायत सीईओ (नोडल अधिकारी परीक्षा) के मार्गदर्शन में जिले में बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2026 के अंतर्गत 14 फरवरी 2026 को जिले के 56 परीक्षा केंद्रों पर हायर सेकेण्डरी (कक्षा 12वीं) के बायोटेक्नॉलोजी, गायन-वादन, तबला-पखावज तथा हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) के एनएसक्यूएफ के समस्त विषय एवं आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की परीक्षा आयोजित की गई।

परीक्षा में कुल 3955 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 3912 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि 43 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान जिले में किसी भी प्रकार का नकल प्रकरण दर्ज नहीं हुआ, जिससे प्रशासन की व्यवस्थाओं पर मुहर लगी।

सतत निरीक्षण से बनी रही पारदर्शिता

कलेक्टर के निर्देशन में विकासखंडवार गठित निरीक्षण दलों ने परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया।

  • अनुविभागीय अधिकारी बड़ामलहरा के दल ने 2 केंद्रों का निरीक्षण किया।

  • अनुविभागीय अधिकारी गौरिहार के दल ने 2 केंद्रों का निरीक्षण किया।

  • अनुविभागीय अधिकारी नौगांव के दल ने 1 केंद्र का निरीक्षण किया।

  • तहसीलदार बकस्वाहा के दल ने 3 केंद्रों का निरीक्षण किया।

  • तहसीलदार राजनगर के दल ने 2 केंद्रों का निरीक्षण किया।

  • जनपद पंचायत लवकुशनगर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के दल ने 1 केंद्र का निरीक्षण किया।

इसके अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी के दल ने 4 तथा सहायक संचालक (शिक्षा) के दल ने 3 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सभी निरीक्षण दलों द्वारा माध्यमिक शिक्षा मंडल के एप के माध्यम से ऑनलाइन निरीक्षण प्रविष्टि की गई, जिसकी मॉनिटरिंग बोर्ड एवं नोडल अधिकारी द्वारा की गई।

प्रशासन की सतर्कता एवं सुदृढ़ व्यवस्थाओं के चलते परीक्षा जिले में पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हुई।

Related posts

इंदौर के तेजाजी नगर में भीषण सड़क हादसा, दो कारों की टक्कर में एक की मौत, 5 घायल

khabarsamayper

कलेक्टर के निर्देश पर खजुराहो में बड़ी कार्रवाई, 108 अवैध गैस सिलेंडर जब्त

khabarsamayper

बड़ामलहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रात्रि पेट्रोलिंग में अवैध देशी पिस्टल व कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

Leave a Comment