अन्य

मिशन वात्सल्य के तहत लैंगिक उत्पीड़न से बचाव व सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जिले के विकासखंड घाटीगांव के माधव विद्या मंदिर झण्डा का पुरा में मिशन वात्सल्य के अंतर्गत बुधवार को लैंगिक उत्पीड़न संबंधी बचाव सुरक्षा के विषय पर जागरूकता कार्यक्रम एवं पर्यावरण पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिला बाल विकास ग्वालियर द्वारा सपोर्ट पर्सन अरविंद कुशवाह के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम के प्रतिभागियों से विषय विशेषज्ञों ने कहा कि हमें अपने जीवन में निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए और अच्छी बातों को जीवन में उतारने का प्रयास भी करना चाहिए जिससे हमारे व्यक्तिगत विकास होता है । साथ ही कहा गया कि पर्यावरण हमारे लिए बहुत जरूरी है और हमें इसे बचा कर रखना होगा ।

इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं स्टाफ को पोक्सो एक्ट और गुड टच बेड टच के संदर्भ में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही जानकारी दी गई कि अगर कोई बच्चा परेशानी में है तो 1098 पर कॉल करके अपनी समस्या को बता सकता है और उसमें बच्चों का नाम गोपनीय रखा जाता है।

कार्यक्रम में विद्युत वितरण कंपनी के श्री नरेन्द्र कुशवाह, प्राचार्य माधव विद्या मंदिर श्री मयूर गौतम, सफल युवा मंडल के उपाध्यक्ष श्री गोलू सिंह, सर्वश्री राहुल गुर्जर नेहा राजपूत शिवानी सिंह आदि ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Related posts

गढ़ी मलहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हर्रई तिगैला से 206 लीटर अवैध शराब बरामद, ढाई लाख की जब्ती

khabarsamayper

ठंड में राहत: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देर रात आश्रय स्थल का किया औचक निरीक्षण, जरूरतमंदों को बांटे कंबल

khabarsamayper

छतरपुर के छात्रों को आईटी क्षेत्र में करियर का सुनहरा अवसर, पढ़ाई के साथ मिलेगा 2.5 लाख तक का पैकेज

khabarsamayper

Leave a Comment