अन्य

मुंबई: महिला क्रिकेट टीम की जीत पर पटाखे फोड़ने के आरोप में 3 लोग पर केस, खिड़कियों को हुआ नुकसान

मुंबई में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत का जश्न मनाना तीन लोगों को भारी पड़ गया। वडाला इलाके की एक हाउसिंग सोसायटी में देर रात पटाखे फोड़ने के आरोप में पुलिस ने तुनी लॉरेंस फर्नांडिस और उनके दो दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

आरोप है कि पटाखों के धमाकों से सोसायटी के कई फ्लैटों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन युवकों ने ना सिर्फ गार्ड की बात अनसुनी की बल्कि उसे गाली भी दी।

इसके बाद सोसायटी मैनेजमेंट की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत FIR दर्ज की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related posts

नई EPFO नियम क्या हैं?

khabarsamayper

सरेराह बेल्टों से पिटाई बाइक टकराने के बाद सड़क बनी अखाड़ा!

khabarsamayper

ऐसी व्यवस्था बनाएं जिससे पूरे शहर को सचेत करने के लिये एक संकेत पर सभी सायरन बजें

khabarsamayper

Leave a Comment