Breaking Newsअन्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- किसानों का कल्याण सर्वोपरि, 13 नवंबर तक प्रदेशभर में होंगे बलराम कृषि महोत्सव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसानों का कल्याण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि कृषक कल्याण वर्ष-2026 के अंतर्गत प्रदेशभर में कृषि तकनीक, आधुनिक खेती और किसानों के हित से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पहली छमाही में उन्नत कृषि एवं आधुनिक उपकरणों पर कार्यशालाएं आयोजित की गईं, जबकि दूसरी छमाही में बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 15 जुलाई को इंदौर से शुरू हुआ था और 23 जुलाई को अलीराजपुर में भी महोत्सव आयोजित किया गया।

शनिवार को दतिया से खरगोन के बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली जुड़े मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सिंचाई का रकबा लगातार बढ़ रहा है और किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि गांवों से दूध और सब्जियां लेकर दोपहिया वाहनों से शहर आने-जाने वाले किसानों की सुरक्षा के लिए हेलमेट वितरण का नवाचार भी किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 13 नवंबर तक प्रदेश के सभी जिलों में बलराम कृषि महोत्सव सहित खेती-किसानी से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीबों के समग्र विकास के संकल्प के साथ सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

Related posts

महाकुंभ का महाआमंत्रण : उत्तर प्रदेश सरकार ने दिया मध्य प्रदेश की जनता को न्यौता, बोले मिलेगी हर सुविधा, वैश्विक एकता का बनेगा प्रतीक

khabarsamayper

ग्राम लुगासी में हवाई फायर करने वाला आरोपी अवैध कट्टे सहित गिरफ्तार

khabarsamayper

IG हिमानी खन्ना ने छतरपुर पुलिस की अपराध समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश—गंभीर अपराधों, लंबित प्रकरणों और महिला सुरक्षा पर खास जोर

khabarsamayper

Leave a Comment