Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश के चहुंमुखी विकास में मध्यप्रदेश का योगदान अव्वल रहेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश के चहुंमुखी विकास में मध्यप्रदेश का योगदान अव्वल रहेगा। भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में मध्यप्रदेश पीछे नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि हम विरासत से विकास की ओर बढ़ रहे हैं। अगले 5 साल में हम प्रदेश का सालाना बजट दोगुना कर देंगे। कोई नया टैक्स नहीं लगाएंगे बल्कि नागरिकों की आय बढ़ाकर अपने बजट को बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि भोपाल की प्राकृतिक सम्पदा और इसके पुरा-इतिहास के संवर्धन में कोई कसर नहीं रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि उनका सौभाग्य है कि उन्हें जनता की सेवा का अवसर मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भोपाल उत्सव मेला समिति द्वारा आयोजित नागरिक सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम भोपाल को एक सुदंर मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाएंगे। भोपाल शहर में सभी दिशाओं से आने वाली सड़कों में नगर द्वार बनाए जाएंगे। भोजपुर मंदिर रोड पर ‘भोज द्वार’ और इंदौर-उज्जैन मार्ग पर विक्रमादित्य के सुशासन के प्रतीक स्वरूप ‘विक्रम द्वार’ बनाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जीआईएस में विश्व से उद्योगपति भोपाल आए। भोपाल आकर उन सभी को आनंद आ गया, क्योंकि यहां की झीलें, तालाब और यहां की संस्कृति जीवंत हैं, यही हमारी पूंजी है। उन्होंने कहा कि भोपाल देश का एकमात्र राजधानी क्षेत्र है जहाँ मानव और बाघों के सह-अस्तित्व का अनोखा और अद्वितीय उदाहरण विद्यमान है। भोपाल शहर के समीप ही रातापानी अभयारण्य है। यहां दुर्लभ बाज मिलने की भी पुष्टि हुई है। यह हमारी राजधानी को और भी आकर्षक बनाते हैं। उन्होंने कहा कि हम भोपाल शहर का सतत सौन्दर्यीकरण कर रहे हैं। हम भोपाल की विरासतों को चिरस्थायी बनाए रखेंगे।

भोपाल उत्सव मेला समिति द्वारा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की सफलता के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का सम्मान किया गया। भोपाल के 35 से अधिक व्यापारी संघों, उद्योगपतियों एवं समाजसेवियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का होली मिलन समारोह में आत्मीय सम्मान कर उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दी। भोपाल में पहली बार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) आयोजित करने और अपनी कुशलता व कर्मठता से जीआईएस को सफल बनाने के लिए भोपाल मेला उत्सव समिति द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रशस्ति (सम्मान) पत्र दिया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सबके सहयोग से हमको विकास की नई ऊंचाईयों तक ले जाएंगे। अब तक जो नहीं हुआ वो करके दिखाएंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ राजनीतिज्ञ श्री रघुनंदन शर्मा, नगर निगम के सभापति श्री किशन सूर्यवंशी, श्री रवीन्द्र यति, भोपाल मेला उत्सव समिति के अध्यक्ष श्री मनमोहन अग्रवाल, डीबी ग्रुप के चेयरमेन श्री सुधीर अग्रवाल, श्री संदीप अग्रवाल, श्री संजीव अग्रवाल, श्री राहुल कोठारी, श्री आशीष अग्रवाल सहित भोपाल शहर के सभी व्यापारी संघों के पदाधिकारी, उद्योगपति एवं समाजसेवी उपस्थित थे। मेला समिति के अध्यक्ष श्री मनमोहन अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि जीआईएस ने पूरे विश्व में भोपाल की शान बढ़ाई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश के औद्योगिक विकास को एक नई रफ्तार मिली है।

Related posts

दो दिवसीय सावन मेला एवं प्रदर्शनी का शहर के शहनाई गार्डन में किया गया आयोजन।

khabarsamayper

जोधपुर में हरी मिर्च के जरिए ड्रग्स तस्करी का खुलासा, वीडियो वायरल

khabarsamayper

/महाराजा छत्रसाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुगासी को संविलयन कराने की मांग को लेकर आज जनसुनवाई में पहुंचे अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों सहित स्कूल में अध्यनरत छात्र छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा इस अवसर पर ज्ञापन लेने पहुंचे जिला शिक्षा अधिकारी एम के कोटार्य ने कहा कि महाराजा छत्रसाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुगासी के संविलयन मामले में ज्ञापन प्राप्त हुआ है और शीघ्र अतिशीघ्र कार्यवाही करते हुए मामले का निराकरण किया जाएगा वहीं दूसरी ओर नौगांव जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती हेमलता राकेश पाठक ने बताया कि लुगासी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को संविलयन कराने के मामले में जिला कलेक्टर के नाम का ज्ञापन सौंपा गया है और मांग की गई है कि शीघ्र ही इस स्कूल को संविलयन किया जाए ताकि स्कूली बच्चों को सभी सुविधाएं मिल सकें वहीं पूर्व सरपंच लुगासी ने बताया कि जिले के 56 स्कूलों में से 55 स्कूलो को संविलयन किया जा चुका है लेकिन लुगासी स्कूल के साथ भेदभाव किया जा रहा है जो कि ठीक नहीं है इस अवसर पर ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूली छात्र मौजूद रहे।।

khabarsamayper

Leave a Comment