Breaking Newsअन्य

जोधपुर में हरी मिर्च के जरिए ड्रग्स तस्करी का खुलासा, वीडियो वायरल

राजस्थान के जोधपुर से ड्रग्स तस्करी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। तस्कर हरी मिर्च के अंदर नशीला पदार्थ भरकर तस्करी कर रहे थे। इस पूरी गतिविधि का वीडियो सामने आने के बाद मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को इस संबंध में सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तस्करी के इस नए तरीके का खुलासा हुआ है।

एनसीबी की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि ड्रग्स की सप्लाई कहां से हो रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और एनसीबी द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

भोपाल से सिंगरौली तक नई रेल सुविधा, मुख्यमंत्री ने भोपाल-धनबाद-चौपन एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

khabarsamayper

CM डॉ. मोहन यादव का छतरपुर दौरा, ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस का करेंगे शुभारंभ

khabarsamayper

10 साल पुरानी लूट के 2 केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, महाराष्ट्र तक पहुंची छतरपुर पुलिस

khabarsamayper

Leave a Comment