Breaking Newsअन्य

10 साल पुरानी लूट के 2 केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, महाराष्ट्र तक पहुंची छतरपुर पुलिस

छतरपुर कोतवाली पुलिस ने वर्ष 2016 में गर्ल्स स्कूल और इलाहाबाद बैंक के पास हुई लूट के दो मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे बबलू उर्फ चंद्रभान कंजर और पप्पू कंजर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बबलू को महाराष्ट्र के नवी मुंबई सेक्टर-12 से, जबकि पप्पू को अनूपपुर, शहडोल सहित अन्य स्थानों पर तलाश के बाद गिरफ्तार किया गया। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस का दावा है कि दोनों चोरी-लूट के करीब 10 अपराधों में लिप्त हैं और गोवा तथा उत्तर प्रदेश के ललितपुर में भी वांछित हैं। संबंधित राज्यों की पुलिस से समन्वय किया जा रहा है।

Related posts

113 आवेदनों के निराकरण में गंभीरता बरतें और प्राथमिकता से निराकरण करें। कलेक्टर

khabarsamayper

जीवाजी विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: राज्यपाल मंगुभाई पटेल बोले – शिक्षा का सार वंचितों को साथ लेकर चलना है

khabarsamayper

आज लोकप्रिय छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव जी के नेतृत्व में डीलमणि सिंह (बब्बू राजा)जी के छोटे पुत्र राजमणि सिंह जी

khabarsamayper

Leave a Comment