Breaking Newsअन्य

जमीनी विवाद में ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या का आरोप, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर के लवकुशनगर थाना क्षेत्र में संजयनगर तिगैला के पास 28 सितंबर को चंद्रशेखर पटेल के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने की घटना सामने आई थी। गंभीर रूप से घायल चंद्रशेखर की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, परिजन की रिपोर्ट और एकत्रित साक्ष्यों के आधार पर हत्या सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गोलू उर्फ गोवर्धन पटेल को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त करीब ₹6 लाख कीमत की ट्रैक्टर-ट्रॉली भी बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने जमीनी विवाद को घटना की वजह बताया है। मामले में आरोपी रवि पटेल की तलाश जारी है।

Related posts

दिल्ली-NCR में बढ़ा प्रदूषण संकट—न्यूरोलॉजिस्ट ने बताए 5 ज़रूरी सेफ्टी टिप्स

khabarsamayper

कान्हा टाइगर रिजर्व शाकाहारी वन्य-जीवों की संख्या में देश में अव्वल

khabarsamayper

मंडला को मिली 232 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

khabarsamayper

Leave a Comment