Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश की धरती को नक्सल गतिविधियों से मुक्त करने के लिए राज्य पुलिस बल का अभियान तेजी से जारी है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश की धरती को नक्सल गतिविधियों से मुक्त करने के लिए राज्य पुलिस बल का अभियान तेजी से जारी है। उन्होंने कहा कि मंडला जिले में नक्सली गतिविधियों में संलिप्तों के साथ हुई मुठभेड़ में हमारे हॉकफोर्स के जवानों ने 14-14 लाख रुपए की इनामी 2 महिला नक्सली को मार गिराया है। मृतक नक्सली की शिनाख्त प्रतिमा और ममता नाम से हुई है। इनके कब्जे से हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद भी जब्त किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को मीडिया को दिये संदेश में नक्सलवाद के खात्मे पर पुलिस जवानों का हौसला बढ़ाया और उन्हें बधाई दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिंसक गतिविधियों के खिलाफ राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रतिबद्धता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश में नक्सलवाद का जड़ से सफाया करने के लिए चलाए जा रहे अभियान में हमारे जवान पूरी सक्रियता के साथ कार्रवाई कर रहे हैं। मध्यप्रदेश की पावन धरा में नक्सलियों के लिए कोई स्थान नहीं है। हमारा यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि बीते एक साल में मध्यप्रदेश में 10 से ज्यादा नक्सलवादी मारे जा चुके हैं।

राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि रतलाम जिले में स्पेशल पुलिस फोर्स द्वारा फिरोज नामक एक वांछित आतंकी की गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर रही है।

Related posts

कलेक्टर और एसपी ने संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन करें केंद्र पर आवश्यक व्यवस्थाओं को जांचा —– भारत निर्वाचन आयोग के घोषित कार्यक्रम के अनुसार जिले में विधानसभा चुनाव 2023 कराये जा रहे हैं। जिले में स्वतंत्र शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए आदर्श आचरण संहिता लागू की गई है और सभी आवश्यक इंतजाम किये जा रहे हैं। कलेक्टर और एसपी द्वारा जिले के विधानसभा क्षेत्रों में लगातार भ्रमण किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संदीप जी.आर. और पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी ने अधिकारियों के साथ विधानसभा क्षेत्र बिजावर के संवेदनशील मतदान केन्द्र 123 एवं 124 भारतपुरा एवं डारगुवां का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में केंद्रों पर क्रियाशील व्यवस्थाओं को जांचा एवं स्वच्छता बनाये रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केन्द्रों के निरीक्षण में केन्द्रों पर अंकित की गई आवश्यक जानकारी देखी। साथ ही दिव्यांगजनों और बुजुर्गाे के अनुरूप मतदान केन्द्रों पर की गई व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने बीएलओ, सचिव से मतदाताओं के संबंध में जानकारी ली।

khabarsamayper

गलत अंग्रेजी पढ़ाने वाला शिक्षक निलंबित, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

khabarsamayper

1700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार होने वाली इस परियोजना के माध्यम से जिले के 169 ग्रामों की 55 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि सिंचित होगी एवं पीने के पानी की उपलब्धता बढ़ेगी

khabarsamayper

Leave a Comment