Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को कला के संरक्षण में ग्रामीण महिलाओं की भूमिका को सराहा और प्रशिक्षण प्राप्त कर रही समस्त महिलाओं को शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मांडू प्रवास के दौरान दीनदयाल अंत्योदय योजना शहरी आजीविका मिशन के तहत स्थानीय महिलाओं को दिए जा रहे बाग प्रिंट प्रशिक्षण को देखा। उन्होंने कला के संरक्षण में ग्रामीण महिलाओं की भूमिका को सराहा और प्रशिक्षण प्राप्त कर रही समस्त महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माण्डू के प्रसिद्ध चतुर्भुज श्रीराम मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीराम की प्रतिमा के भी दर्शन किए। उन्होंने मंदिर के महाराज एवं अन्य संतों से भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त किया।

मांडू के चतुर्भुज श्रीराम मंदिर में किये दर्शन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि इस मंदिर में दर्शन का अवसर मिला। यहां भगवान श्रीराम की अद्भुत, अद्वितीय और ऐतिहासिक मूर्ति है। भगवान श्रीराम चतुर्भुज रूप में है। इसमें श्रीराम के साथ विष्णु भगवान की झलक भी दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश विरासत से विकास की ओर बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश में पर्यटन केन्द्रों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मांडू पहुँचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, पूर्व मंत्री श्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, विधायक श्री कालूसिंह ठाकुर, विधायक श्रीमती नीना वर्मा सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को मांडू की पहचान प्रसिद्ध ऐतिहासिक खुरासानी इमली भेंट की गई।

Related posts

जल गंगा संवर्धन कार्यों में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, वेतन काटने के निर्देश

khabarsamayper

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बेटे का पाणिग्रहण करवाया सामूहिक विवाह समारोह में — दी सामाजिक समरसता व सादगी की मिसाल

khabarsamayper

नए साल की पहली नेशनल लोक अदालत का आयोजन 8 मार्च को होगा। आपसी समझौते व राजीनामे से सुलझेंगे मामले

khabarsamayper

Leave a Comment