Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव धार जिले के उमरबन में 30 अप्रैल 2025 (बुधवार) को मुख्यमंत्री कन्यादान सामूहिक विवाह आयोजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव धार जिले के उमरबन में 30 अप्रैल 2025 (बुधवार) को मुख्यमंत्री कन्यादान सामूहिक विवाह आयोजन  में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव धार में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी करेंगे, जिनकी अनुमानित लागत 2140.26 करोड़ रुपये है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सवित्री ठाकुर, प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री तथा धार ज़िले के प्रभारी मंत्री  श्री कैलाश विजयवर्गीय तथा सामाजिक न्याय मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम का आयोजन केशरपुरा फाटा, जनपद पंचायत उमरबन में दोपहर 12 बजे से किया जाएगा। सामूहिक विवाह मे बड़ी संख्या में जोड़ों के विवाह सम्पन्न कराए जाएंगे। साथ ही क्षेत्र में अधोसंरचना जैसे सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य व पेयजल जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़े अनेक परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया जाएगा।

Related posts

सरपंच पति और आरक्षक पर मारपीट के आरोप, महिला ने एसपी ऑफिस पहुंचकर मांगा न्याय

khabarsamayper

छतरपुर: अभिभावक ने लगाया NCERT की पुस्तक में लव जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप, पुलिस से की शिकायत

khabarsamayper

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति श्री व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

khabarsamayper

Leave a Comment