Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव विद्यार्थियों को लैपटॉप की राशि और स्कूटी देंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार ने सभी वर्गों के लिए निरंतर योजनाएं बनाने का काम किया है। सरकार की किसी भी योजना के मूल ढांचे में बदलाव नहीं होने दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विशेष रूप से विद्यार्थियों को राज्य सरकार द्वारा जल्द ही लैपटॉप की राशि देने का कार्य किया जाएगा। साथ ही उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों से स्कूल स्तर पर जो विद्यार्थी प्रावीण्य सूची में सूची में शामिल हुए हैं उनको स्कूटी भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो हमारी मूल योजना है उसके अनुसार हम अपने बच्चों को यह सौगात देंगे। जनकल्याणकारी योजनाओं के स्वरूप में किसी तरह का परिवर्तन नहीं किया गया है।

Related posts

कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नशीली दवाओं की रोकथाम के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न हुई

khabarsamayper

स्वस्थ मध्यप्रदेश-सशक्त मध्यप्रदेश को मूर्त रूप देने उठाये गए सशक्त कदम

khabarsamayper

कलेक्टर ने महेबा स्कूल के सहायक ग्रेड 2 को शराब पीकर स्कूल में आने पर किया निलंबित

khabarsamayper

Leave a Comment