Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव विद्यार्थियों को लैपटॉप की राशि और स्कूटी देंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार ने सभी वर्गों के लिए निरंतर योजनाएं बनाने का काम किया है। सरकार की किसी भी योजना के मूल ढांचे में बदलाव नहीं होने दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विशेष रूप से विद्यार्थियों को राज्य सरकार द्वारा जल्द ही लैपटॉप की राशि देने का कार्य किया जाएगा। साथ ही उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों से स्कूल स्तर पर जो विद्यार्थी प्रावीण्य सूची में सूची में शामिल हुए हैं उनको स्कूटी भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो हमारी मूल योजना है उसके अनुसार हम अपने बच्चों को यह सौगात देंगे। जनकल्याणकारी योजनाओं के स्वरूप में किसी तरह का परिवर्तन नहीं किया गया है।

Related posts

छतरपुर के किसान घसीटा अहिरवार बने मिसाल, नवाचार से बदली खेती की तस्वीर

khabarsamayper

NEET की तैयारी कर रही 17 साल की छात्रा ब्लैकमेलिंग का शिकार! वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म का आरोप

khabarsamayper

इंदौर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, 3 की मौत

khabarsamayper

Leave a Comment