Breaking Newsअन्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले नेशनल डिफेंस कॉलेज के ट्रेनी ऑफिसर्स

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बुधवार को भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन नेशनल डिफेंस कॉलेज में ट्रेनिंग ले रहे 5 देशों के ट्रेनी ऑफिसर्स ने समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास)में सौजन्य भेंट की। रक्षा मंत्रालय के मेजर जनरल पवनपाल सिंह एवं समकक्ष श्री कुनाल सत्यार्थी के नेतृत्व में फ्रांस, यूएई, भूटान, नेपाल एवं म्यांमार (बर्मा) का 16 सदस्यीय प्रशिक्षण दल 15 से 20 मार्च तक मध्यप्रदेश प्रवास पर आया हुआ है। गुरुवार, 19 मार्च को यह प्रशिक्षण दल भोपाल जिले के होम स्टे ग्राम खारी सहित उज्जैन एवं इंदौर जिले के प्रवास पर रहेगा। बीते 3 दिनों में इस दल ने राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भेंट सहित भोजपुर मंदिर, वन विहार, भीमबैठका गुफाएं, राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, जनजातीय संग्रहालय सहित अन्य स्थलों का अवलोकन किया। 

Related posts

बाबा गुरिन्दर सिंह जी ढिल्लो और हुजुर जसदीप सिंह जी से सौजन्य भेंट की

khabarsamayper

गणतंत्र दिवस-26 जनवरी को ध्वज फहराकर मुख्यालयों पर मंत्रीगण मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।

khabarsamayper

10 मई को भोपाल में “ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज” परियोजना का एमओयू

khabarsamayper

Leave a Comment