मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कोलार स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर में विजयादशमी के अवसर पर आयोजित रावण दहन कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों और सनातन संस्कृति का उल्लेख करते हुए कहा कि आने वाले समय में मथुरा-वृंदावन में भी भगवान श्रीकृष्ण मुस्कुराएंगे। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और विधायक रामेश्वर शर्मा भी मौजूद रहे।
