विविध

“मौसम खुलते ही किसानों को बुवाई के लिए प्रेरित करें: कलेक्टर पार्थ जायसवाल”

छतरपुर, 24 जुलाई 2025 —
कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में खरीफ मौसम 2025 के अंतर्गत एग्रीकल्चर प्लानिंग कमेटी (APC) की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों को खरीफ बुवाई, सिंचाई संसाधनों के विस्तार, बीमा और सहकारिता योजनाओं की प्रगति तेज़ करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने कृषि अमले को निर्देश दिए कि वे निरंतर फील्ड में रहकर किसानों को बुवाई के लिए प्रेरित करें। विशेष रूप से कोदो-कुटकी और अरहर के रकबे में वृद्धि के लिए किसानों को जागरूक किया जाए। उन्होंने कृषि विभाग को मिनीकिट वितरण, फसल बीमा योजना और मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।

प्रमुख निर्देश और कार्रवाइयाँ:

ड्रिप और स्प्रिंकलर योजना: किसानों से 5,000 आवेदन लेकर उन्हें सत्यापित कर ऑनलाइन अपलोड किया जाए।

मृदा परीक्षण और कार्ड: 7 दिनों में प्रगति लाने के निर्देश, नौगांव के कृषि अधिकारी की वेतन रोकने के आदेश।

डबल लॉक केन्द्रों का आधुनिकीकरण: शेड निर्माण एवं बैठक व्यवस्था सुनिश्चित हो।

पशुपालन विभाग पर सख्ती: कम टीकाकरण प्रगति पर 5 पशु चिकित्सकों को शोकॉज नोटिस जारी।

बैंकों से योजनाओं की स्वीकृति: एलडीएम को स्पष्ट निर्देश।

एफपीओ को उर्वरक उपलब्धता सुनिश्चित करने के आदेश।

मत्स्य विभाग: आम नागरिकों से केज कल्चर, मत्स्योत्पादन और मछुआ KCC के लिए आवेदन लिए जाएं।

सहकारिता विभाग पर कार्रवाई: 50% से कम वसूली पर 40 समिति प्रबंधकों के वेतन रोकने के निर्देश।

उद्यानिकी विभाग की लापरवाही पर नाराज़गी: कारण बताओ नोटिस जारी।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि मौसम साफ होते ही पूरे जिले में कृषि गतिविधियाँ तेज़ होनी चाहिए और प्रत्येक योजना की प्रगति सतत समीक्षा में रहेगी। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तपस्या परिहार, कृषि, पशुपालन, मत्स्य, उद्यानिकी, विपणन और सहकारिता विभाग के अधिकारी तथा एफपीओ संचालक उपस्थित रहे।

Related posts

छतरपुर पुलिस की सतर्क पहल: नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों के कियोस्क सेंटरों पर की गई व्यापक जांच

khabarsamayper

रायसेन को मिलेगी बड़ी सौगात: केन्द्रीय रक्षा मंत्री करेंगे ₹1800 करोड़ की रेल कोच फैक्ट्री का शिलान्यास

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इटारसी-नागपुर चौथी रेल लाइन को मिली मंजूरी

khabarsamayper

Leave a Comment