Breaking News

राजभवन में गणतंत्र दिवस पर हुआ स्वागत समारोह स्वागत समारोह में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक-दूसरे को पुष्प-गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएँ दी।

गणतंत्र दिवस पर राजभवन में आयोजित स्वागत समारोह में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक-दूसरे को पुष्प-गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएँ दी। राज्यपाल श्री पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आगंतुकों के साथ गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।

कार्यक्रम में पद्मश्री लोकगायक श्री कालूराम बामनिया एवं साथियों ने निर्गुण भक्ति रस की स्वर लहरियों को प्रवाहित किया। संत कबीर, गोरखनाथ, बन्नानाथ, मीराबाई आदि के भजनों की प्रस्तुति दी। पुलिस बैंड ने राष्ट्रधुन का वादन किया।

इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण एवं सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग, सांसद श्री वी.डी. शर्मा, सांसद श्री आलोक शर्मा, महापौर भोपाल श्रीमती मालती राय, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, लोकतंत्र प्रहरी, न्यायाधीश, आयोग, निगम-मंडलों के अध्यक्ष, विश्वविद्यालयों के कुलगुरू, विधायक, जन-प्रतिनिधि, शहीदों के परिजन, विभिन्न धर्मों के धर्मगुरू, राजनैतिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, निजी विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति, सेना, पुलिस, प्रशासन, न्यायिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी, पत्रकार, खेल प्रतिभाएं, मेधावी छात्र-छात्राएं, दिव्यांगजन, गणमान्य नागरिक, ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा की सनातन धर्म पर किताब लिखेंगे जल्द लूंगा कुछ दिनों का ब्रेक  —

khabarsamayper

आम रास्ते को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन जिला प्रशासन के खिलाफ लगाए नारे

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस लाइन में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता शुरू, जवानों ने दिखाया दमखम

khabarsamayper

Leave a Comment