Breaking News

राज्यपाल श्री पटेल 4 मई को प्रात: लगभग 11 बजे राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 3 मई को ग्वालियर के दो दिवसीय प्रवास पर पधारेंगे। राज्यपाल श्री पटेल का इस दिन दोपहर बाद लगभग 3 बजे वायु मार्ग द्वारा ग्वालियर आगमन होगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल श्री पटेल 4 मई को प्रात: लगभग 11 बजे राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। यह समारोह राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित होगा। राज्यपाल श्री पटेल इस दिन सायंकाल लगभग 5.45 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पहुँचकर उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ की अगवानी करेंगे। इसके बाद उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ के साथ सायंकाल 6.15 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय पहुँचेंगे और यहाँ पर प्राध्यापक एवं विद्यार्थियों से परस्पर संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।

राज्यपाल श्री पटेल सायंकाल लगभग 7.30 बजे मेला मैदान पहुँचकर विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के सुपुत्र के विवाह पश्चात स्वागत समारोह में शामिल होंगे। राज्यपाल श्री पटेल रात्रि लगभग 8.15 बजे उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ को विमानतल पर विदाई देने के बाद वायु मार्ग द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

Related posts

कलेक्टर के निर्देश पर दो निराश्रित बालिकाओं का आधार पंजीयन

khabarsamayper

लवकुश नगर एसडीओपी क्षेत्र में एएसपी आदित्य पटले का औचक निरीक्षण

khabarsamayper

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर इंदौर को मिला प्रदेश का पहला अत्याधुनिक गीता भवन — सभी नगरीय निकायों में बनेगा गीता भवन: मुख्यमंत्री

khabarsamayper

Leave a Comment