Breaking Newsअन्य

कलेक्टर के निर्देश पर दो निराश्रित बालिकाओं का आधार पंजीयन

जिला स्तरीय जनसुनवाई में 161 आवेदनों पर हुई सुनवाई — कलेक्टर के निर्देशन में सीईओ जिपं ने दो निराश्रित बालिकाओं के कराए आधार पंजीयन

छतरपुर।
कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई संपन्न हुई। इस जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एडीएम मिलिंद नागदेवे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही वीसी के माध्यम से जिले के सभी एसडीएम एवं तहसीलदार भी जुड़े रहे।

जनसुनवाई के दौरान दो निराश्रित बालिकाओं — पूजा कुमारी अहिरवार (11 वर्ष) और काली कुमारी अहिरवार (9 वर्ष) निवासी दालौन नेगुवां, बिजावर — का आधार पंजीयन विशेष रूप से कराया गया। कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने गजेटेड ऑफिसर के रूप में स्पेशल केस के तहत दोनों बालिकाओं का तहसील कार्यालय में तत्काल आधार पंजीयन करवाया।

Related posts

विश्व पर्यावरण दिवस पर CM मोहन यादव का संदेश, “धरती बचानी है तो पेड़ लगाना होगा”

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 के विभिन्न प्रावधानों को विश्वविद्यालय में लागू करने को प्राथमिकता दी जाए।

khabarsamayper

ललितपुर का फर्जी डॉक्टर निकला इंजीनियर, मुंबई कस्टम की नौकरी और जेल का भी रहा है इतिहास

khabarsamayper

Leave a Comment