Breaking Newsअन्यविविध

रायसेन को मिलेगी बड़ी सौगात: केन्द्रीय रक्षा मंत्री करेंगे ₹1800 करोड़ की रेल कोच फैक्ट्री का शिलान्यास

मध्यप्रदेश की औद्योगिक प्रगति को एक नई दिशा देते हुए केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह आगामी 10 अगस्त को रायसेन जिले के उमरिया गांव में ₹1800 करोड़ की लागत से बनने वाली अत्याधुनिक रेल कोच निर्माण इकाई का शिलान्यास करेंगे। इस महत्वाकांक्षी परियोजना से न केवल क्षेत्र का औद्योगिक परिदृश्य बदलेगा, बल्कि 1575 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी मिलेगा।

इस सिलसिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से गुरुवार को समत्व भवन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मेसर्स बीईएमएल लिमिटेड, बैंगलुरु के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस प्रतिनिधिमंडल में बीईएमएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक श्री शांतनु रॉय, निदेशक (रेल एवं मेट्रो) श्री राजीव गुप्ता, महाप्रबंधक श्री चंद्रशेखर और ईडी श्री ओ.पी. सिंह शामिल थे।

रायसेन के उमरिया में होगी अत्याधुनिक कोच फैक्ट्री

बीईएमएल प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह परियोजना गौहरगंज तहसील के ग्राम उमरिया में स्थापित की जा रही है। राज्य सरकार की औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग, रायसेन जिला प्रशासन और अन्य संबंधित एजेंसियों के सहयोग से शिलान्यास की सभी तैयारियाँ तेजी से चल रही हैं।

परियोजना के लिए आवंटित शासकीय भूमि को रेल नेटवर्क से जोड़ने हेतु भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है, जिससे फैक्ट्री की लॉजिस्टिक्स और कनेक्टिविटी सुनिश्चित हो सके।

मुख्यमंत्री ने बताया मध्यप्रदेश निवेश के लिए बना है नई पसंद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बीईएमएल टीम को बताया कि मध्यप्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में लगातार बड़े पैमाने पर निवेश आ रहा है। उन्होंने कहा, “रायसेन में रेल कोच निर्माण इकाई की स्थापना से न केवल स्थानीय युवाओं को रोजगार के सुनहरे अवसर मिलेंगे, बल्कि इससे क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक संरचना में सकारात्मक बदलाव आएगा।”

भेंट के दौरान प्रमुख सचिव, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।


यह रेल कोच निर्माण इकाई न केवल रायसेन जिले की पहचान बनेगी, बल्कि मध्यप्रदेश को औद्योगिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी।

Related posts

मेधावी छात्र छात्राओं को मिली स्कूटी विद्यार्थियों ने सीएम को कहा धन्यवाद!!

khabarsamayper

“शक्ति दीदी” के रूप में पेट्रोल पंपों पर फ्यूल डिलेवरी वर्कर का काम कर रहीं महिलाएँ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर तो बनी ही हैं, उनका आत्म बल व आत्म सम्मान भी बढ़ गया है। यह कहना है काल्पीब्रिज के समीप स्थित गणेश पेट्रोल पंप पर काम कर रहीं शक्ति दीदी श्रीमती लता राजौरिया का। लता जैसी जिले की 35 जरूरतमंद महिलायें शक्ति दीदी के रूप में ग्वालियर शहर, डबरा व भितरवार स्थित पेट्रोल पंपों पर सफलतापूर्वक फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी निभा रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप ग्वालियर जिले में जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने “शक्ति दीदी” योजना शुरू की है। जिसके तहत ऐसी महिलाओं को शक्ति दीदी बनाकर पेट्रोल पंपों पर फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी दिलाई जा रही है जो जरूरतमंद हैं, अपनों द्वारा उपेक्षित हैं अथवा जिनके पति का असमय निधन हो चुका है। शक्ति दीदी के रूप में पेट्रोल पंप पर काम कर रहीं महिलायें कहती हैं कि अब हमें छोटी-मोटी जरूरतों के लिये किसी के आगे हाथ नहीं फैलाने पड़ते। हमें सरकार की लाड़ली बहना योजना व नि:शुल्क राशन वितरण कार्यक्रम का लाभ भी मिल रहा है। इससे हमारे परिवार के दिन अब अच्छे से गुजर रहे हैं। महिलाओं को फ्यूल डिलेवरी वर्कर के रूप में काम करने में कोई कठिनाई न हो, इसके लिये जिला प्रशासन द्वारा प्रात: 9 बजे से सायंकाल 5 बजे तक का इनका ड्यूटी टाइम निर्धारित कराया गया है। जिन पेट्रोल पंपों पर शक्ति दीदी काम कर रही हैं उन पर पुलिस द्वारा लगातार गश्त किया जाता है। साथ ही एक वॉट्सएप ग्रुप भी तैयार कराया गया है, जिस पर शक्ति दीदियों के साथ-साथ संबंधित पुलिस थाना, वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी एवं पेट्रोल पंपों के संचालकों के नाम जुड़े हैं। खाद्य विभाग के अधिकारी भी शक्ति दीदियों का हालचाल जानने नियमित रूप से पेट्रोल पंपों पर पहुँचते हैं। जिन पेट्रोल पंपों पर शक्ति दीदी काम कर रही हैं, वहाँ सकारात्मक माहौल बना है। पेट्रोल पंप संचालक कहते हैं कि छोटी-मोटी बातों को लेकर उपभोक्ताओं के साथ आए दिन होने वाला मुँहवाद अब नहीं होता। शक्ति दीदियों को मासिक मानदेय के रूप में 8 हजार रूपए मिलते हैं। साथ ही कुछ पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा तेल की बिक्री पर अतिरिक्त बोनस भी दिया जा रहा है। इससे सभी शक्ति दीदी मन लगाकर काम करती हैं। लता व कुसुमा कहती हैं कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार ने हम सब लोगों को आर्थिक व मानसिक रूप से सशक्त बना दिया है।

khabarsamayper

कूलर रिपेयरिंग के ₹800 मांगने पर खूनी हमला, 10 लोग घायल

khabarsamayper

Leave a Comment