Breaking News

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने किया सम्मानित । मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से प्रदेश और देशवासी गौरवान्वित हुए हैं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के पैरा शूटर खिलाड़ी रुबीना फ्रांसिस एवं जूडो खिलाड़ी कपिल परमार को देश के प्रतिष्ठित “अर्जुन अवॉर्ड 2024” से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई दी है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को नई दिल्ली में जबलपुर की पैरालंपिक खिलाड़ी रूबीना फ्रांसिस और सीहोर के पैरा जूडो खिलाड़ी कपिल परमार को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से प्रदेश और देशवासी गौरवान्वित हुए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से प्रदेश के खिलाड़ियों को इसी तरह प्रदर्शन तथा प्रतिभा से नए कीर्तिमान स्थापित करने की प्रार्थना की है।

Related posts

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की आमजन को मिले जानकारी

khabarsamayper

मुख्य सचिव के नाम कमिश्नर को ज्ञापन: मप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने रखी चार सूत्रीय मांग, कहा- जल्द निराकरण नहीं तो करेंगे आंदोलन

Admin

बड़ामलहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रात्रि पेट्रोलिंग में अवैध देशी पिस्टल व कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

Leave a Comment