Breaking News

लवकुशनगर को जिला बनाएं जाने की मांग युवाओं ने खोला मोर्चा!! जिला नहीं तो वोट नहीं जिला बनाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

लवकुशनगर को जिला बनाने की मांग तेज हो चुकी है आज लवकुश नगर से सैकड़ों युवा जिला नहीं तो वोट नहीं का नारा देते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए बताया लवकुश नगर जिला मुख्यालय से लगभग 150 किलोमीटर की दूरी पर है और शिक्षा व्यवस्था भी लवकुश नगर में ठीक नहीं है ऐसे में अगर लवकुशनगर की युवाओं को अपनी पढ़ाई जारी रखनी है तो उन्हें छतरपुर आकर रहकर पढ़ाई करनी पड़ रही है स्वास्थ्य सेवाओं की अगर बात करें तो सिविल हॉस्पिटल में 50 बेड ही दिए गए हैं जबकि जरूरत 100 बेड की है और भी कई मांगों को लेकर हां युवाओं ने नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है और कहां है अगर उनकी मांगे जल्दी से जल्द पूरी नहीं होती है क्योंकि लवकुशनगर को जिला बनाने की मांग दशकों से चली आ रही है और यदि यह मांग पूरी नहीं होती है जहां भी शिवराज सिंह की सभा होंगे उनका विरोध किया जाएगा और आने वाले चुनाव में विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा

Related posts

सत्येंद्र जैन को CBI केस में बड़ी राहत, कोर्ट ने क्लोज़र रिपोर्ट की मंजूरी दी

khabarsamayper

उज्जैन में गरबा पंडालों में पहुंचे CM मोहन यादव, मां दुर्गा की आरती कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

khabarsamayper

टीकमगढ़ में शराब से भरा पिकअप हादसे का शिकार, हाईटेंशन लाइन गिरने से मची अफरा-तफरी

khabarsamayper

Leave a Comment