छतरपुर के लवकुशनगर पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो फैक्ट्रियों पर छापा मारकर 2 अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से देशी कट्टे, अधबने हथियार और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
