Breaking Newsअन्य

लवकुशनगर में जुए का फड़ ध्वस्त, 7 जुआरी गिरफ्तार — ₹40,160 नकद और मोबाइल जब्त

छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम संजयनगर में पुलिस ने जुआ खेलते हुए 7 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि संजयनगर में एक दुकान के पास जुए का फड़ संचालित हो रहा है।

सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अजय अंबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और जुआ खेल रहे आरोपियों को पकड़ लिया।

🧾 गिरफ्तार आरोपी

  1. महेन्द्र गुप्ता — संजयनगर

  2. अजी खान — संजयनगर

  3. बहीद शाह — महाराजपुर

  4. कल्लू खान — लवकुशनगर

  5. धर्मेन्द्र यादव — ग्राम सुरा

  6. छिद्दू — संजयनगर

  7. राजेन्द्र गुप्ता — संजयनगर

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹40,160 नकद और 6 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत ₹1 लाख से अधिक बताई गई है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी वहीद शाह और अजी खान पूर्व में भी जुए के मामलों में लिप्त रह चुके हैं।

आरोपियों के विरुद्ध पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

यह कार्रवाई एसडीओपी नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अजय अंबे तथा पुलिस टीम द्वारा की गई।

Related posts

💥 आगरा में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने रौंदा, 5 की मौत, 2 घायल

khabarsamayper

भिंड जिले के किसानों के लिए 2800 करोड़ रुपए से बनाई जाएगी रतनगढ़ माता बहुउद्देश्यीय सिंचाई परियोजना

khabarsamayper

सिंहस्थ-2028 महापर्व की तैयारियां शुरू, छतरपुर पुलिस बल का विशेष प्रशिक्षण प्रारंभ

khabarsamayper

Leave a Comment