Breaking Newsअन्य

लवकुश नगर में फायरिंग व मारपीट: पुलिस ने हत्या के प्रयास के 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

छतरपुर जिले के थाना लवकुश नगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पटना में अवैध हथियार से फायरिंग और डंडों से मारपीट कर हत्या के प्रयास की गंभीर घटना पर पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फरियादी, पीड़ित परिजनों एवं प्रत्यक्षदर्शियों के कथनों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या का प्रयास, मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना के कुछ ही समय बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में—
बरदानी पाल उर्फ बाबादीन, राहुल पाल, नरेश उर्फ रूपेंद्र पाल, आनंद उर्फ प्रांशु पाल, सोनू उर्फ प्रिंस पाल (सभी निवासी ग्राम पटना) एवं अभिषेक उर्फ सूरजबली पाल निवासी ग्राम जमूपुरा शामिल हैं।

आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध देशी कट्टा, बोलेरो वाहन सहित अन्य सामग्री बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी प्रांशु पाल पूर्व से हत्या के प्रयास, पोक्सो एक्ट एवं मारपीट जैसे चार गंभीर आपराधिक मामलों में लिप्त रहा है।

सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है, जबकि अन्य संभावित आरोपियों की तलाश एवं विवेचना की कार्रवाई लगातार जारी है।

Related posts

वाराणसी में 31 मार्च को एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन

khabarsamayper

मध्यप्रदेश ने वर्षों से लंबित पार्वती-कालीसिंध-चम्बल (पीकेसी) परियोजना से जुड़ी असहमतियों को राजस्थान के साथ संवाद

khabarsamayper

दिल्ली: बुजुर्ग को कार से बाहर खींचकर पिटाई, दोनों पैर में फ्रैक्चर

khabarsamayper

Leave a Comment