Breaking Newsविविध

लाड़ली बहनों के आशीर्वाद से तेजी से हो रहा प्रदेश का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि “मैं जहां भी हूं, वह बाबा महाकाल और लाड़ली बहनों के आशीर्वाद का फल है।” उन्होंने यह बात उज्जैन के रघुनंदन गार्डन में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में कही, जहाँ लाड़ली बहनों द्वारा उन्हें रक्षा-सूत्र बांधा गया।मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन को केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि बहन की रक्षा, सहयोग और उसके सपनों को साकार करने का संकल्प बताया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन जैसे पर्व हमें सनातन संस्कृति से जोड़ते हैं और सामाजिक रिश्तों को मज़बूती प्रदान करते हैं।

डॉ. यादव ने भगवान श्रीकृष्ण और द्रौपदी के रक्षासूत्र प्रसंग का उल्लेख करते हुए बताया कि बहनों की रक्षा और सम्मान हमारी संस्कृति की मूल आत्मा है। उन्होंने मातृशक्ति की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि “बेटियाँ, बहनें और बुआएँ ही समाज की सामाजिक, पारिवारिक और आर्थिक समृद्धि का आधार हैं।”

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि लाड़ली बहनों के आशीर्वाद से प्रदेश में सभी विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं और सरकार उनके सशक्तिकरण हेतु निरंतर प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से दुश्मनों को यह बता दिया कि हम बहनों के सिंदूर की रक्षा के लिए कृत-संकल्पित हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में बहनों का सशक्तिकरण करने के लिए लखपति दीदी और ड्रोन दीदी आदि योजनाएं संचालित की जा रही हैं। दुनिया के सभी देशों में केवल भारत ही है जहां त्यौहार को रिश्तों से जोड़कर सामूहिक जीवन जीने की शैली सिखाते हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार बहनों के जीवन में समृध्दि लाने के लिए कार्य कर रही है। राज्य सरकार बहनों के उत्थान के लिए सदैव कार्य करती रहेगी। लाड़ली बहनाओं को वर्तमान में 1250 रुपए की राशि प्रदान की जा रही है उसे बढ़ाकर भाईदूज से 1500 रूपये किये जाएंगे। बहनों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए शासन द्वारा संपूर्ण मदद की जा रही है। राज्य सरकार की ओर से कारखानों में कार्य करने वाली हर बहन को 5 हजार रुपए की राशि दस वर्ष तक प्रदान की जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम की शुरुआत लाड़ली बहनों को झूला झुलाकर की। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन कर कन्या-पूजन भी किया गया। इस अवसर पर कन्याओं को स्कूल बैग और पुस्तकें भेंट की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाड़ली बहनों पर पुष्प वर्षा की और उनसे राखी बंधवाई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव को लाड़ली बहनों ने हस्तनिर्मित बड़ी राखी भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में लाड़ली बहनों का आभार ‘’फूलों का तारों का, सबका कहना है; एक हजारों में मेरी बहना है’’ गीत गाकर प्रकट किया।

रक्षाबंधन कार्यक्रम में बडी संख्या में लाड़ली बहनें, महापौर श्री मुकेश टटवाल, सभापति श्रीमती कलावती यादव, श्री संजय अग्रवाल, श्री रवि सोलंकी, पार्षदगण व अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

कलेक्ट्रेट कार्यालय छतरपुर की 100 मीटर परिधि में 144 धारा लागू आदेश का उल्लंघन करने पर होगी कड़ी कार्यवाही

khabarsamayper

महामहिम राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल द्वारा छतरपुर जिले को एक ट्राफी एवं प्रशंसा-पत्र भेंट किया गया।

khabarsamayper

एमपी बोर्ड रिजल्ट

khabarsamayper

Leave a Comment