Breaking Newsअन्य

लाल किला ब्लास्ट से पहले आसफ अली रोड पर पैदल चलता दिखा आतंकी उमर — CCTV फुटेज में हुआ खुलासा

दिल्ली में हुए लाल किला ब्लास्ट से जुड़े नए सुराग सामने आए हैं। जांच एजेंसियों को मिली आसफ अली रोड की सीसीटीवी फुटेज में आतंकी डॉ. उमर मोहम्मद धमाके से कुछ घंटे पहले पैदल चलता दिखाई दे रहा है।
फुटेज के लगभग 10वें सेकंड पर उमर को बिना मास्क के मस्जिद के पास चलते देखा गया। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट से पहले वह पुरानी दिल्ली स्थित फैज़-ए-इलाही मस्जिद में करीब 10 मिनट तक रुका था।
सुरक्षा एजेंसियां अब मस्जिद और आसपास के इलाकों में उसके संपर्कों और गतिविधियों की जांच कर रही हैं। माना जा रहा है कि उमर ने यहीं से ब्लास्ट से जुड़ी अंतिम तैयारी की थी।

Related posts

दो दिवसीय सावन मेला एवं प्रदर्शनी का शहर के शहनाई गार्डन में किया गया आयोजन।

khabarsamayper

बाबा गुरिन्दर सिंह जी ढिल्लो और हुजुर जसदीप सिंह जी से सौजन्य भेंट की

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार शाम भोपाल के नर्मदा अस्पताल पहुंचकर वरिष्ठ नेता श्री शैलेन्द्र शर्मा की माता जी और पूर्व मंत्री स्व. लक्ष्मी नारायण शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती लक्ष्मी देवी शर्मा के स्वास्थ्य का हालचाल जाना

khabarsamayper

Leave a Comment