Breaking News

वागेश्वर धाम सरकार कल से एकांतवास में चले गए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री सनातन धर्म पर लिखेंगे किताब —

छतरपुर – दक्षिण भारत में हिंदू राष्ट्र की अलख जगाने के बाद बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एकांतवास में चले गए हैं। धीरेंद्र शास्त्री अगले 5 दिन एकांत में रहकर सनातन धर्म पर किताब लिखेंगे। बाबा चाहते हैं कि उनकी ये किताब देश के सभी स्कूलों में पहुंचे जिससे बच्चों को सनातन धर्म के बारे में जानकारी मिले। मध्य प्रदेश के मंदसौर के खेजडिया में हनुमंत कथा मंच से बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने था कहा कि वे आगे कुछ दिनों तक एकांतवास पर रहेंगे। इस दौरान वे हिंदू धर्म पर किताब लिखेंगे। उन्होंने कहा कि यह किताब स्कूल और कॉलेज में मुफ्त बांटी जाएगी। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, ”लोग अक्सर यह सवाल उठते हैं कि हिंदू धर्म हैं क्या.? हाल ही में आई द केरला स्टोरी फिल्म में एक सवाल पूछा गया था कि सनातन धर्म क्या है। अब इसका जवाब देने के लिए ही हम एक पुस्तक लिख रहे हैं।

No photo description available.

Related posts

महिला अपराधों में संलिप्त आरोपियों पर छतरपुर पुलिस की सख़्त निगरानी, “जीरो टॉलरेंस” नीति पर अमल

khabarsamayper

हिंदू छात्राओं को कथित ‘हिजाब’ पहनाने का विरोध

khabarsamayper

शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जन्मस्थली भाबरा पहुंचकर किया नमन

khabarsamayper

Leave a Comment