Breaking News

वित्त मंत्री श्री देवड़ा विषय-विशेषज्ञों से करेंगे संवाद

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने और अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाए जाने के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को पूरा करने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार कृत संकल्पित है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए और आम जनता से जुड़ी हुई विभिन्न सुविधाओं को प्रदान करने के लिए वित्त विभाग बजट की तैयारी कर रहा है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों जैसे बैंकिंग, ग्रामीण- विकास, जनजाति, आर्थिक एवं वाणिज्यिक, जेंडर बजट, पर्यावरण के विशेषज्ञों से सुझाव प्राप्त करने गुरुवार को बजट पर संवाद होगा।

आर.सी.व्ही.पी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल में सुबह 10:30 बजे से होने वाले बजट पर संवाद में उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा विभिन्न क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञों के साथ चर्चा कर आगामी बजट को अधिकाधिक जनोपयोगी और प्रभावशाली बनाए जाने के लिए बहुमूल्य सुझाव प्राप्त करेंगे।

‘बजट पर संवाद’ कार्यक्रम में बैंकिंग, अर्थशास्त्र, वित्त आयोग, उद्योग क्षेत्र के विशेषज्ञों के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों जैसे कृषि, उद्यान, चिकित्सा, चार्टर्ड एकाउंटेंसी, फिल्म, में सफलता पूर्वक कार्य कर रहे हितधारकों को भी सुझाव देने के लिये आमंत्रित किया जा रहा है। आम जनता से समाचार पत्रों, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (https://mp.mygov.in/group-issue/mpbudget/), दूरभाष (0755-2700800), ई-मेल (budget.mp@mp.gov.in) व पत्राचार के माध्यम से उनके सुझाव प्राप्त किए जा रहे हैं। इससे विकास की राह पर निरंतर आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश के आगामी बजट में अपने सुझावों के माध्यम से सहभागिता निभाकर प्रदेश की प्रगति और समृद्धि में आम जनता भी अपना योगदान दे सकेगी। अभी तक हजारों की संख्या में सुझाव प्राप्त हो चुके हैं।

Related posts

छतरपुर में नवरात्रि व विजयादशमी का पर्व शांतिपूर्ण संपन्न, पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

khabarsamayper

मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला, किसानों को अब जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

khabarsamayper

छतरपुर: शराब के नशे में युवक ने प्राथमिक शाला में किया उत्पात, बच्चों और शिक्षकों में मची दहशत

khabarsamayper

Leave a Comment