Breaking Newsअन्य

विश्व बाजार में भारत ने फूंका स्वदेशी का बिगुल: CM मोहन यादव बोले— प्रधानमंत्री का विज़न, मध्यप्रदेश का मिशन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एमवीएम कॉलेज परिसर में आयोजित स्वदेशी मेला कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत आर्थिक क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है।
डॉ. यादव ने कहा कि आज वैश्विक आर्थिक प्रतिस्पर्धा के बीच भारत ने स्वदेशी का बिगुल फूंका है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के नागरिकों, व्यापारियों और उद्यमियों को इस वैश्विक आर्थिक युद्ध में “स्वदेशी ब्रह्मास्त्र” दिया है।
सीएम ने यह भी कहा कि स्वदेशी का मतलब दुनिया से अलग होना नहीं है, बल्कि यह संकल्प है कि जो वस्तुएं भारत में बन सकती हैं, उन्हें विदेश से न मंगाया जाए और देश के उत्पादकों का समर्थन किया जाए।
उन्होंने कहा कि भारत अपनी सनातन संस्कृति, विरासत और आत्मनिर्भरता की सोच के साथ विकास की ओर बढ़ रहा है और मध्यप्रदेश सरकार प्रधानमंत्री के विज़न को मिशन बनाकर आगे बढ़ रही है।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बहनों, युवाओं, किसानों और गरीबों के कल्याण के प्रति किए प्रयासों का ऐलान, लाड़ली बहनों को भाईदूज पर 1500 रुपए की सौगात

khabarsamayper

छतरपुर थाना प्रभारी श्रद्धा शुक्ला ने गरीब परिवारों संग मनाई दिवाली — वीडियो वायरल

khabarsamayper

छतरपुर,नगर पालिका में डीजल चोरी करने वाले तीन कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज,कचरा कलेक्शन वाहनों से चोरी करते थे

khabarsamayper

Leave a Comment