Breaking News

वीर रस के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि डॉ. हरिओम पवार सहित देश के जाने-माने कवि करेंगे काव्य पाठ

श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेले में 10 फरवरी को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। मेले में फैसिलिटेशन सेंटर परिसर में सायंकाल 7 बजे से यह कवि सम्मेलन शुरू होगा। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में काव्य पाठ के लिये अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वीर रस के वरिष्ठ कवि डॉ. हरिओम पवार मेरठ सहित अन्य सुविख्यात कविगण काव्य पाठ करने आ रहे हैं।

इस अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में अंतराष्ट्रीय स्तर के ख्यातिनाम हास्य-व्यंग कवि डॉ. सुरेश अवस्थी कानपुर, व्यंगकार श्री राजेश चेतन नई दिल्ली, हास्य कवि श्री जोनी बैरागी धार, पैरोडी के लिये प्रसिद्ध श्री सुदीप भोला जबलपुर एवं श्रृंगार की कवियत्री डॉ. रुचि चतुर्वेदी का काव्य पाठ प्रस्तावित है।

देश भर में राम गीत से प्रसिद्ध हुए इंदौर के कवि श्री अमन अक्षर के काव्य पाठ का आनंद भी इस अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में साहित्य प्रेमी उठा सकेंगे। इनके अलावा वीर रस के युवा कवि श्री राम भदावर इटावा और प्रयागराज से पधार रहे डॉ. विनम्र सिंह सेन की श्रृंगार रस से ओतप्रोत कविताएं भी सुनने को मिलेंगीं। ग्वालियर के जाने-माने कवि एवं मंच संचालक डॉ. रामकिशोर उपाध्याय अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के सूत्रधार होंगे।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 20 जून को शाम 6 बजे भारत भवन में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सदानीरा समागम का शुभारंभ

khabarsamayper

वनतारा जैसे नवाचारों को अपनाने से जियो और जीने दो वन्य-जीव संरक्षण ईको-सिस्टम बनेगा

khabarsamayper

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान की डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं है। समाज के लिए उपयोगी और सक्षम व्यक्ति बनाना भी है।

khabarsamayper

Leave a Comment