Breaking News

शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध ग्वालियर जिले में की जा रही कार्रवाई की कड़ी

जिले में अतिक्रामकों के विरूद्ध प्रशासन ने की कार्रवाई

औकाफ माफी के साथ ही शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध ग्वालियर जिले में की जा रही कार्रवाई की कड़ी में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर राजस्व अमले ने अडूपुरा स्थित श्री रामजानकी मंदिर से लगी हुई 26 बीघा भूमि तथा उक्त भूमि के 14 बीघा भाग पर खड़ी फसल से अतिक्रामक नरेन्द्र गुर्जर, जितेन्द्र गुर्जर, परमेन्द्र गुर्जर तथा रामेन्द्र गुर्जर को बेदखल कर कब्जा प्राप्त कर लिया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व लश्कर श्री नरेन्द्र बाबू यादव ने बताया कि खड़ी फसल को मोजा पटवारी की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया है। फसल की सार्वजनिक नीलामी की जायेगी। नीलामी में प्राप्त धनराशि को मंदिर के खाते में जमा कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि भूमि पर ही क अर्द्धनिर्मित मकान तथा एक अन्य मकान को भी आधिपत्य में लेकर सील किया गया है।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री यादव ने बताया कि रामजानकी मंदिर प्रबंधक कलेक्टर ग्वालियर माफी औकाफ के ग्राम रवार स्थित सर्वे नं. 128, 129, 130, 131, 132, 133, 134, 135, 136, 127, 137, 138, 125, 356, 357, 359 कुल क्रेता 16 कुल रकबा 5.4 हैक्टेयर (26 बीघा) भूमि तथा उक्त भूमि के 14 बीघा पर खड़ी फसल को आधिपत्य में लिया गया है।

राजस्व विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री नरेन्द्र बाबू यादव, तहसीलदार श्री शिवदत्त कटारे, राजस्व निरीक्षक श्री योगेन्द्र त्रिपाठी के साथ ही तहसील अमला भी उपस्थित था।

Related posts

बस कंडक्टर पर हमले के आरोपी को सिविल लाइन पुलिस ने दबोचा

khabarsamayper

जब महिलाएँ आत्मनिर्भर होंगी, तो समाज और देश की प्रगति स्वतः सुनिश्चित होगी।

khabarsamayper

Jagmag Lights invested in Sculpture: A New Breakthrough in India’s Decorative Lighting Industry

Admin

Leave a Comment