Breaking News

शुक्रवार को जटाशंकर धाम पहुंचकर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।

26 फरवरी महाशिवरात्रि को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल ने शुक्रवार को जटाशंकर धाम पहुंचकर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। साथ ही भगवान जटाधारी के दर्शन कर पूजा अर्चना की और जिलेवासियों के सुख, समृद्धि और उन्नति की कामना की। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तपस्या परिहार, एसडीएम श्री विजय द्विवेदी, तहसीलदार श्री अभिनव शर्मा एवं ट्रस्ट के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जटाशंकर धाम में महाशिवरात्रि के अवसर पर अधिक संख्या में श्रृद्धालुओं के आने का अनुमान है। जिसके चलते कलेक्टर श्री जैसवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुलिस बल, ट्रैफिक, सुरक्षात्मक, मेडिकल टीम, एंबुलेंस एवं बिजली आदि की व्यवस्था सुचारू रहे। कलेक्टर ने दुकानों से टैक्स निर्धारित कर जमा कराने के निर्देश दिए। तत्पश्चात् जटाशंकर रोड पर निर्माणधीन धाम के कैफेटेरिया का निरीक्षण किया और बाहर के एरिया में पार्क विकसित करने एवं पाथवे बनाने के निर्देश दिए। साथ ही कार्य को समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Related posts

गोयरा गांव में 19 वर्षीय बालिका का अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला शव .

khabarsamayper

एमपीटास पोर्टल पर लंबित छात्रवृत्ति आवेदनों पर सख्ती, एक सप्ताह में निराकरण के निर्देश

khabarsamayper

स्पेन फिल्म आयोग के साथ हुई महत्वपूर्ण चर्चा

khabarsamayper

Leave a Comment