Breaking Newsअन्य

संभागीय पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में छतरपुर ने पन्ना को 3 रन से हराकर जीता खिताब

मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के खेल कैलेंडर सत्र 2025-26 के अंतर्गत संभाग स्तरीय महिला एवं पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन अग्रणी शासकीय कन्या पी.जी. महाविद्यालय द्वारा साई एकेडमी में किया गया। क्रीड़ा प्रभारी प्रो. बी.के. प्रजापति ने जानकारी दी कि महिला संभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 13 से 14 दिसंबर 2025 के मध्य आयोजित की गई, जिसके माध्यम से छतरपुर जिले से संभागीय टीम का गठन किया गया। पुरुष संभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 15 से 18 दिसंबर 2025 के मध्य संपन्न हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन 15 दिसंबर को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एच.डी. अहिरवार द्वारा किया गया। लीग मैच में टीकमगढ़ और सागर के मध्य मुकाबला हुआ, जिसमें टीकमगढ़ ने सागर को पराजित किया 16 दिसंबर को खेले गए सेमीफाइनल मैच में पन्ना और टीकमगढ़ की टीमें आमने-सामने रहीं, जिसमें पन्ना जिले ने जीत दर्ज की। 17 दिसंबर को दूसरा सेमीफाइनल निवाड़ी और छतरपुर जिले के बीच खेला गया, जिसमें छतरपुर जिले ने विजय प्राप्त कर फाइनल में प्रवेश किया फाइनल मुकाबला छतरपुर और पन्ना जिलों के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए छतरपुर जिले की टीम ने 130 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पन्ना जिले की टीम 127 रन ही बना सकी। इस प्रकार रोमांचक मुकाबले में छतरपुर ने पन्ना जिले को 3 रन से हराकर संभागीय पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।

Related posts

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने विधानसभा में ‘मध्यप्रदेश विधानसभा: 1956–2025’ और ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश’ चित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 16 अप्रैल को मंडला जिले के ग्राम टिकरवारा से लाड़ली बहनों के खाते में राशि का अंतरित की जायेगी।

khabarsamayper

छतरपुर में अवैध हथियार फैक्ट्री कड़ी का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

khabarsamayper

Leave a Comment