Breaking News

सचिव गयाप्रसाद दुवे पर गिरी निलंबन की गाज। जिला सीईओ ने किया निलंबित अब गिरीश शर्मा होंगें ग्राम पंचायत पिपट के सचिव

सचिव गयाप्रसाद दुवे पर गिरी निलंबन की गाज। जिला सीईओ ने किया निलंबित

अब गिरीश शर्मा होंगें ग्राम पंचायत पिपट के सचिव

 

बिजावर/ बीते कई दिनों से जनपद पंचायत बिजावर की ग्राम पंचायत पिपट के सचिव ग्या प्रसाद दुवे के द्वारा पंचायत कार्यों मे रुचि न लेने तथा पंचायत में ना जाने की शिकायते मिल रही थी। इन्हीं सब बातों को लेकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी बिजावर द्वारा इस विवादित सचिव के विरुद्ध कार्रवाई प्रस्तावित की गई थी जिसको लेकर आज अपर कलेक्टर विकास/ जिला पंचायत सीईओ तपस्या सिंह ने पिपट सचिव ग्या प्रसाद दुवे को निलंबित किया है। ज्ञात हो कि यह सचिव जिस भी ग्राम पंचायत में रहे वहां विवादित ही रहे इसी कार्यशैली के चलते इन पर निलंबन की गाज गिरी है। निलंबन के दौरान इन्हें जनपद कार्यालय में अटैच किया गया है। और अब ग्राम पंचायत पिपट सचिव के रूप में गिरिश शर्मा को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

 

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ट्रांजिट विजिट पर खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे

khabarsamayper

भाजपा नेता और उसके भाई पर बुजुर्ग पुजारी से मारपीट का मामला, FIR दर्ज — CCTV वायरल होने पर SP ने दिए कार्रवाई के आदेश

khabarsamayper

🚨 लवकुशनगर में दो सड़क हादसे, घायलों की मदद को तत्पर रही डायल 112 टीम

khabarsamayper

Leave a Comment