मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत सटई में आयोजित शिविर में विधायक राजेश शुक्ला और कलेक्टर मृणाल मीना ने लोगों की समस्याएं सुनीं। कुल 372 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 120 का मौके पर निराकरण किया गया। हितग्राहियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया, वहीं 3 टीबी मरीजों को निक्षय पोषण किट वितरित की गई।
